धनबाद से भोपाल के बीच दो नियमित ट्रेनें चलेंगी, नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा, 24 फरवरी को उद्घाटन

Share this:

धनबाद से भोपाल के बीच दो नियमित ट्रेनें चलेंगी, नई एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा, 24 फरवरी को उद्घाटन

रांची: रेल मंत्रालय के निर्देश पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने Bhopal से Dhanbad और चोपन के लिए दो नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। अधिसूचना संख्या 129/2025-26 के तहत ट्रेन संख्या 11631-11632 भोपाल-धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 11633-11634 भोपाल-चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।

11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को भोपाल से रवाना होगी।
वहीं 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस बुधवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

इसके अलावा 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार तथा 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

इन ट्रेनों का उद्घाटन 24 फरवरी को भोपाल से विशेष ट्रेन के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा और ब्यौहारी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलेगी।

नई ट्रेनों के परिचालन से मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा तथा यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score