रमकंडा में शोक की लहर: मुखिया पति देवनाथ राम का असामयिक निधन, झामुमो नेताओं ने जताया गहरा दुःख

Share this:

रमकंडा में शोक की लहर: मुखिया पति देवनाथ राम का असामयिक निधन, झामुमो नेताओं ने जताया गहरा दुःख

गढ़वा: रमकंडा प्रखंड के रक्सी पंचायत से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। पंचायत की मुखिया के पति देवनाथ राम का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, देवनाथ राम सुबह खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं और क्षेत्र का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।

मुख्यमंत्री जी, अबुआ आवास के लाभुकों का दर्द, दे दीजिए आवास की राशि

निधन की सूचना मिलते ही झामुमो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों का उनके आवास पर तांता लग गया। झामुमो गढ़वा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष शम्भू राम, केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, केश्वर भुइयां, रमाकांत राम, प्रमुख पति नंदलाल राम, उपप्रमुख पति निरंजन यादव, पूर्व मुखिया कपिलदेव सिंह, रमकंडा बीडीओ संजय कोनगाड़ी, प्रखंड कर्मी उत्तम कुमार सहित कई गणमान्य लोग पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

बताया गया कि दिवंगत देवनाथ राम सामाजिक और जनसेवा से जुड़े सक्रिय व्यक्ति थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर पासीसोती नाला के तट पर किया जाएगा।

डंडा प्रखंड और मंझिआंव नगर पंचायत की मान्यता हो सकती है समाप्त

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score