गढ़वा में भाजपाइयों पर किसने किया हमला, अस्पताल में चढ़ाना पड़ा स्लाइन, लगाने पड़े इंजेक्शन
गढ़वा: मंगलवार को गढ़वा जिले के रमकंडा में भाजपा नेताओं पर अचानक हमला हो गया.अचानक हुए इस हमले में भाजपा नेताओं ने खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. लेकिन हमलावरों का झुंड दोड़ते भागते भाजपा नेताओं का पीछा करता रहा. वहीं इस घटना में रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय घायल हो गये.
बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां स्लाइन ओर इंजेक्शन लगाने पड़े. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई. दरअसल यह हमला मधुमक्खीयों के झुण्ड ने किया है. जिसमे विधायक प्रतिनिधि समेत कुछ अन्य भाजपा नेताओं को मधुमक्खी ने डंक मार दिया.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रमकंडा में भाजपा की ओर से 100 बेड वाले आदिम जनजाति छात्रावास का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित था. हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम को लेकर टेंट पंडाल लगाया गया था. वहीं मुख्य अतिथि गढ़वा विधायक सतेन्द्रनाथ तिवारी के आने का इंतजार भाजपा के स्थानीय नेता कर रहे थे.
कार्यक्रम से करीब एक घंटा पहले जब स्थानीय भाजपाई टेंट पंडाल में बैठे थे. उसी दौरान अचानक मधुमक्खीयों ने भीड़ देखकर भाजपा नेतावों पर हमला कर दिया. जिसमे विधायक प्रतिनिधि समेत कुछ अन्य भाजपाइयों को मधुमक्खी ने डंक मार दिया.
इस घटना के बाद गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उर्फ़ रिंकू तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ओर छात्रावास भवन का शिलान्यास किया.
गढ़वा: शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पर जमकर बरसे विधायक प्रतिनिधि








