Breaking News

गढ़वा में तीन बकरियों की मौत से भड़का खूनी संघर्ष, एक की हत्या, चार घायल

Share this:

गढ़वा में तीन बकरियों की मौत से भड़का खूनी संघर्ष, एक की हत्या, चार घायल

गढ़वा: बड़गड़ थाना क्षेत्र के टेहरी पंचायत अंतर्गत दूबियाठी गांव में रविवार की रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तीन बकरियों की मौत को लेकर दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 60 वर्षीय सूरज देव यादव की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर बकरियों को जहर देने का आरोप लगाया था। जब परिजन मृत बकरियों की तस्वीर लेने पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा और टांगी से हमला कर दिया। घटना में सूरज देव यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी लंगड़ी देवी, पुत्र महेश यादव, रमेश यादव और गणेश यादव घायल हो गए।

 रातभर चला संघर्षपूर्ण रेस्क्यू

दूबियाठी गांव के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा नहीं है। सूचना मिलने पर बड़गड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन संसाधनों के अभाव में ग्रामीणों की मदद से मृतक व घायलों को खाट के सहारे पहाड़ी पगडंडी से रातभर ढोकर नीचे लाया गया।घायलों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो गंभीर घायलों को मेदिनीनगर रेफर किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा गया है।

प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी

मृतक के पुत्र के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score