Breaking News
गढ़वा में 12 गांवों से अवैध तेंदू पत्ता ट्रैक्टर से रात में पहुंच रहा रमकंडा, वन विभाग के अधिकारी सुस्त गढ़वा: रमकंडा तक पहुंच रहे थे खेसारी दाल और चावल के आटे से बने बूंदी लड्डू, गढ़वा में छापेमारी से बड़ा खुलासा गढ़वा एसडीएम ने फर्जी सीएससी सेंटर पर की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप-मोबाइल जब्त कर केंद्र किया सील गढ़वा एसडीएम की सख्ती : मझिआंव मोड़ में खुले में मुर्गा काटने वालों पर पब्लिक न्यूसेंस की कार्रवाई शुरू गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा विधायक प्रतिनिधि ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आर्थिक सहयोग, गरीब परिवार को सौंपी सहायता राशि

लेनदेन विवाद में चली गोली, 8 वर्षीय मासूम हुआ घायल; हालत खतरे से बाहर

Share this:

लेनदेन विवाद में चली गोली, 8 वर्षीय मासूम हुआ घायल; हालत खतरे से बाहर

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में बुधवार शाम लेनदेन के विवाद में हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान एक 8 वर्षीय मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बच्चे की पहचान विवेक कुमार (8 वर्ष), पिता सरयू पासवान,निवासी सोनपुरवा के रूप में हुई है। बच्चे को पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसियच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6 बजे सोनपुरवा निवासी अरुण शर्मा और सिंकु दुबे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और अरुण शर्मा ने सिंकु दुबे पर गोली चला दी। हालांकि गोली सिंकु को न लगकर पास खड़े मासूम विवेक कुमार के पैर में जा लगी।

गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा हथियार बरामद करने का प्रयास भी जारी है।

इधर अस्पताल में पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार की निगरानी में बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score