झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:बड़े पैमाने पर डीसी, एसपी, डीआईजी और DSP का हुआ तबादला
रांची: झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन करते हुए कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है. इस फैसले को शासन-प्रशासन में कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कुछ अधिकारियों को सचिवालय, आयोग, जेएसएलपीएस, कॉरपोरेशन, पर्षद से हटाकर जिलों की कमान दी गई है.

अनन्य मित्तल गढ़वा और दिलीप प्रताप पलामू के उपायुक्त
राजीव रंजन को जमशेदपुर, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा, कर्ण सत्यार्थी को गुमला और मेधा भारद्वाज को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है. लोकेश मिश्रा को गोड्डा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा और हेमंत सती को हजारीबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मनीष कुमार को चाईबासा, ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा और दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त बनाया गया है.
वहीं, दिलीप प्रताप सिंह को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा और आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है. सरकार के इस व्यापक फेरबदल से प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से जिलों में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकेंगी.
46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
इन जिलों के एसपी बदले
निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां
आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा
नाथू सिंह मीणा को एसपी बोकारो
अनुदीप सिंह को एसपी पाकुड़
प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर
मुकेश कुमार लुनायत को एसपी रामगढ़
अनिमेष नैथानी को एसपी चतरा
अमन कुमार को एसपी हजारीबाग
कुमार शिवाशीष को एसपी कोडरमा
कपिल चौधरी को एसपी पलामू
शंभू कुमार सिंह को एसपी जामताड़ा
ऋषभ गर्ग को एसपी खूंटी
एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद
गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची
शुभम कुमार खंडेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर
आईजी लेबल में भी बड़ा बदलाव
शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो
क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा
माइकलराज एस को आईजी रेल
सुनील भास्कर को जेएपी आईजी
आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
प्रशांत आनंद (प्रतीक्षारत) को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा
सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा
अजय कुमार को एसपी एसीबी
मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी
दीपक कुमार पांडेय को एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक
दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान बनाया गया
अंजनी अंजन (जेएपी-5)
रीष्मा रमेशन (जेएपी-9)
कुसुम पुनिया (जेएपी-8)
मूमल राजपुरोहित (रेल एसपी धनबाद)
दीपक कुमार (आईआरबी-1 जामताड़ा)
राजकुमार मेहता (एटीएस एसपी)
हरविंदर सिंह (एसपी विशेष शाखा)
वहीं, निखिल राय को रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.






