गढ़वा में ‘मौत की रफ्तार’ बना ट्रैक्टर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Share this:

गढ़वा में ‘मौत की रफ्तार’ बना ट्रैक्टर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

गढ़वा: थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो युवकों की जान ले ली, जिससे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, महुलिया निवासी राहुल चौधरी (26 वर्ष) और नंदलाल राम अंबेडकर जयंती के जुलूस से लौटने के बाद महुलिया स्कूल के पास अपनी मोपेड के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर (संख्या JH 14 K 5795) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नंदलाल राम ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया और मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दोनों मृतक शादीशुदा थे और अपने-अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महुलिया पंचायत के मुखिया पति विरेंद्र राम ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score