Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आए दो युवक गहने लेकर फरार

Share this:

गढ़वा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आए दो युवक गहने लेकर फरार

गढ़वा:  शहर के पुरानी बाजार स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नरेश बाबू शराफ की आभूषण दुकान में दो शातिर युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए.

घटना आज शाम की है. बताया जाता है कि पहले एक युवक दुकान में आया और अपनी बहन के लिए गिफ्ट के तौर पर आभूषण दिखाने की बात कही. दुकानदार ने जैसे ही बॉक्स में रखे गहने दिखाए,

तभी दूसरा युवक भी दुकान में पहुंच गया. उसने बड़ी सफाई से दुकानदार को कुछ नगद पैसे थमाए और कहा कि उसकी बहन बाहर खड़ी है, उसके लिए एक और गिफ्ट लेकर आता हूं.

इसी बीच दोनों युवक मौका देखकर गहनों का बॉक्स से बिना निकालकर पैकेट में रखे और लेकर फरार हो गए. दुकानदार नरेश बाबू शराफ के अनुसार, लगभग पौने चार ग्राम (बताए अनुसार) सोने के आभूषण जिनमें लॉकेट, सिकड़ी और कान की बाली शामिल हैं चोरी कर लिए गए,

जिनकी -अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बता रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच में जुट गई है,गढ़वा पुलिस का कहना है की बहुत जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे.वहीं घटना के सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी घटना स्थल पहुंचे हैं.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score