गिरिडीह में निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया संपन्न, महापौर पद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में

Share this:

गिरिडीह में निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया संपन्न, महापौर पद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नगर निगम के कुल 36 वार्डों के लिए प्रत्याशियों ने गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में बनाए गए चार अलग-अलग निर्वाचन प्रकोष्ठों में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं महापौर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया गिरिडीह जिला समाहरणालय भवन में कराई गई।

शाम तक निर्वाचन प्रकोष्ठों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जिनमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए सभी 36 वार्डों से कुल 235 उम्मीदवारों ने नामांकन कर अपनी किस्मत आजमाई है।

इधर, गिरिडीह शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बड़की सरैया और धनवार में भी नगर परिषद चुनाव कराए जाने हैं। बड़की सरैया नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं धनवार नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दो महिला प्रत्याशियों सहित कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार-प्रसार की तैयारियों में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score