रांची RIMS में OPD फीस बढ़ी, अब मरीजों को देने होंगे 10 रुपये,RIMS शासी परिषद का बड़ा फैसला 

Share this:

रांची RIMS में OPD फीस बढ़ी, अब मरीजों को देने होंगे 10 रुपये,RIMS शासी परिषद का बड़ा फैसला

रांची: रांची स्थित Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) से इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

यह फैसला RIMS शासी परिषद की 64वीं बैठक में लिया गया। पहले ओपीडी फीस 20 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन मरीजों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद सदर अस्पताल की तर्ज पर 10 रुपये शुल्क तय किया गया।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय संस्थान की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

बैठक में फीस बढ़ोतरी के साथ-साथ RIMS के विस्तार को लेकर भी कई अहम फैसले किए गए—

कैंपस-3 में नया OPD–IPD कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा

50 बेड का सुपर स्पेशियलिटी यूनिट तैयार होगा

पुरानी इमारत को तोड़कर नया भवन खड़ा किया जाएगा

इन सभी कार्यों के पूरा होने के बाद कैंपस-3 को 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल घोषित किए जाने की योजना है।

प्रबंधन का दावा है कि भले ही ओपीडी शुल्क में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन आने वाले समय में मरीजों को बेहतर इलाज, आधुनिक सुविधाएं और ज्यादा बेड की सुविधा मिलेगी।

हालांकि, आम मरीजों का कहना है कि महंगाई के दौर में छोटी रकम भी गरीब तबके पर असर डालती है। अब देखना होगा कि बढ़ी हुई फीस के बदले RIMS में सुविधाओं का स्तर कितना सुधरता है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score