बिजनेस: गिरावट पर लगा ब्रेक: जानें आज किस भाव पर मिल रहा है सोना–चांदी

Share this:

बिजनेस: गिरावट पर लगा ब्रेक: जानें आज किस भाव पर मिल रहा है सोना–चांदी

बिजनेस डेस्क: पिछले कुछ दिनों की भारी गिरावट के बाद आज यानी 4 फरवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में राहत देखने को मिली है। सोने की कीमतों में जहां स्थिरता बनी हुई है, वहीं चांदी में हल्की नरमी दर्ज की गई है। बाजार जानकारों के मुताबिक ग्लोबल संकेतों और डॉलर की मजबूती के चलते फिलहाल कीमती धातुएं सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं।

आज का गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
शुद्धता आज का भाव कल का भाव बदलाव
24 कैरेट ₹ 1,53,940 ₹ 1,53,930 + ₹10
22 कैरेट ₹ 1,41,110 ₹ 1,41,100 + ₹10
18 कैरेट ₹ 1,15,460 ₹ 1,15,450 + ₹10

आज 24 कैरेट सोना करीब ₹15,394 प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹14,111 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने में बड़ी तेजी की संभावना कम है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्तर आकर्षक हो सकता है।

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति ग्राम)
शहर 24K 22K 18K
Mumbai ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
Delhi ₹15,409 ₹14,126 ₹11,561
Kolkata ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
Bengaluru ₹15,394 ₹14,111 ₹11,546
Chennai ₹15,568 ₹14,271 ₹12,211

(शहरों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण रेट में हल्का अंतर रहता है)

चांदी के ताजा भाव

आज चांदी ₹279.90 प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। कल के मुकाबले इसमें प्रति किलो करीब ₹100 की मामूली गिरावट आई है।

वजन आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹279.90 ₹280.00 – ₹0.10
100 ग्राम ₹27,990 ₹28,000 – ₹10
1 किलो ₹2,79,900 ₹2,80,000 – ₹100

जनवरी में जहां चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, अब यह करीब ₹2.79 लाख के आसपास कारोबार कर रही है। इंडस्ट्रियल डिमांड को देखते हुए निवेशकों के लिए यह मौका माना जा रहा है।

 प्रमुख शहरों में चांदी का भाव (प्रति किलो)

Mumbai / Delhi / Kolkata / Bengaluru: ₹2,79,900

Chennai: ₹2,99,900

निवेशकों के लिए संकेत: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सोना–चांदी दोनों ही सीमित रेंज में रह सकते हैं। हालांकि लंबी अवधि के निवेशक चरणबद्ध खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score