बोकारो में हाथियों का कहर: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर मौत, गांव में दहशत

Share this:

बोकारो में हाथियों का कहर: पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर मौत, गांव में दहशत

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पन्नू गांव में हाथियों के हमले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात करीब तीन बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, हाथियों की आहट से घर में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग रहे गंगवा करमाली को हाथियों ने सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की चीख-पुकार सुनकर बाहर आईं उनकी पत्नी कमली देवी को भी हाथियों ने कुचल दिया। पति-पत्नी दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

भाभी की भी गई जान, एक व्यक्ति घायल

इसी दौरान परिवार की एक अन्य सदस्य भगिया देवी (भाभी) ने भी खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन एक हाथी ने उन्हें भी कुचल दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतकों का घर जंगल से सटा हुआ है, जिससे हाथियों का गांव में प्रवेश आसान हो गया। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने, इलाके में गश्त बढ़ाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score