Breaking News
हावड़ा के बाद गढ़वा में भी वारदात, टोपी पहनकर जेवर दुकानों को निशाना बना रहा शातिर चोर पलामू में मॉब लिंचिंग:चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक ग्रामीण हिरासत में अन्य की तलाश जारी गढ़वा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की चोरी, ग्राहक बनकर आए दो युवक गहने लेकर फरार मंईयां सम्मान योजना में बड़ी छंटनी तय, अपात्र लाभुकों के कटेंगे नाम, होली से पहले आएगी 18वीं किस्त – मंत्री चमरा लिंडा गढ़वा के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल को जल्द मिलेगा CBSE एफिलिएशन, नए भवन की छत ढलाई पूरी, हॉस्टल निर्माण अंतिम चरण में मनरेगा में AI से लगेगी मजदूरों की हाजिरी, 23 फरवरी से देशभर में आंख-पुतली और फेस स्कैनिंग से होगी उपस्थिति

पलामू में मॉब लिंचिंग:चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक ग्रामीण हिरासत में अन्य की तलाश जारी

Share this:

पलामू में मॉब लिंचिंग:चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या,एक ग्रामीण हिरासत में अन्य की तलाश जारी

पलामू: पलामू जिले के Padwa Police Station क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कोकरसा निवासी पवन कासियाडीह गांव गया हुआ था। शनिवार देर रात ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया, हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप था कि पवन बैटरी चोरी करने गांव में घुसा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए Medinirai Medical College and Hospital ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पलामू एसपी Rishma Rameshan ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से मॉब लिंचिंग का मामला है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दंडाधिकारी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आरोपियों पर मॉब लिंचिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2024 में मृतक पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का आरोप भी लगा था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score