Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

गढ़वा में व्यवसायी की सरेआम हत्या, बाजार में अज्ञात हमलावर ने सीने में मारी तीन गोली, इलाज के दौरान मौत

Share this:

गढ़वा में व्यवसायी की सरेआम हत्या, बाजार में अज्ञात हमलावर ने सीने में मारी तीन गोली, इलाज के दौरान मौत

Garhwa: गढ़वा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार शाम बिज्का बाजार में सब्जी बेच रहे युवक को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए Daltonganj ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह निवासी दीपक चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक रोज की तरह बिज्का बाजार में सब्जी बेचने गया था। शाम करीब सात बजे के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाजार में ही उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

वीडियो: सीने में मारी तीन गोली, इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अंक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी Rohit Ranjan Singh ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score