Breaking News
गढ़वा में अश्लील गानों पर डांस का मामला: हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू पलामू जिले के हुसैनाबाद में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार,देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद गढ़वा: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ रमकंडा पुलिस की कारवाई, चैनपुर के तीन ट्रैक्टर जप्त गढ़वा: बड़गड़ के हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली महोत्सव सऊदी और कुवैत में US एंबेसी पर ड्रोन हमला, 15 देशों से अमेरिकी नागरिकों को तुरंत निकलने की सलाह गढ़वा–पलामू समेत कई जिलों में मंईयां सम्मान योजना के ₹5000 पहुंचे, जिन जिलों में भुगतान अटका, वहां होली के बाद भेजी जाएगी जनवरी–फरवरी की राशि

गढ़वा में अश्लील गानों पर डांस का मामला: हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

Share this:

गढ़वा में अश्लील गानों पर डांस का मामला: हेडमास्टर निलंबित, दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

Garhwa: गढ़वा जिले में स्कूल के विदाई समारोह के दौरान डीजे पर अश्लील गानों पर डांस करना हेडमास्टर को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के बाद जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है, जबकि दो सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मामला मराल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबरिया का है। यहां कुछ दिन पहले विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान डीजे बजाकर छात्राओं के साथ हेडमास्टर और शिक्षकों के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस मामले में प्रभारी हेडमास्टर कुंदन कुमार रवि को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय गढ़वा निर्धारित किया गया है।

वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

वहीं सहायक शिक्षक पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मराल के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और तेनार पंचायत के मुखिया से दो दिनों के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि झारखंड में डीजे बजाने पर पहले से प्रतिबंध है, इसके बावजूद स्कूल परिसर में डीजे चलाया गया। साथ ही अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालय परिसर में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है, इसलिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score