Breaking News
गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान गढ़वा: पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीणों ने रोका गढ़वा डीसी का काफिला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेडा, सात पर एफ़आइआर रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति झारखण्ड में आज से छाएंगे बादल, सात से 10 मार्च तक 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट पलामू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, 70 वर्षीय महिला की मौत; बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त गढ़वा: विवाद सुलझाने गए उपमुखिया पर जानलेवा हमला, रंका थाने में शिकायत

गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Share this:

गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा की जिला कमिटी की ओर से शनिवार को कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री सह केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अतहर अली ने किया।

कार्यक्रम में गढ़वा, मेराल, चिनियां, डंडा, रंका, रमकंडा, बड़गढ़, भंडरिया, कांडी, मंझिआंव और बरडीहा प्रखंड कमिटियों के साथ-साथ गढ़वा नगर कमिटी की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान नवगठित प्रखंड कमिटियों के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

रमकंडा प्रखंड की जारी सूची के अनुसार श्रवण प्रसाद कमलापुरी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नागेंद्र यादव, रामचंद्र सिंह और कमल किशोर प्रसाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि इम्तेयाज अहमद को सचिव तथा रोजीद मंसूरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मौके पर पूर्व मंत्री सह केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श के बाद सक्रिय और योग्य युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पद मिलना सम्मान की बात जरूर है, लेकिन उससे भी बड़ी जिम्मेदारी यह है कि युवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन व समाज के लिए कार्य करें। उन्होंने नवमनोनित पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के शेष नौ प्रखंडों की कमिटियों की घोषणा सह सम्मान समारोह अगले चरण में आयोजित किया जाएगा। साथ ही नवगठित प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने और पंचायत स्तर तक कमिटी गठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शंभु राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य नितेश सिंह, केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम खान, फुजैल अहमद, सूर्य प्रकाश उर्फ सूडू, अरविंद यादव, कामेश्वर चौधरी, आशीष गुप्ता, कार्तिक पांडेय, मनोज तिवारी और शन्नी चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score