Breaking News
गढ़वा में सनातन चेतना का महाजुटान, जय श्रीराम के नारों से गूंजा मैदान गढ़वा में एसडीएम की छापेमारी में 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त,कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी का निर्देश गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान गढ़वा: पारंपरिक हथियार लेकर ग्रामीणों ने रोका गढ़वा डीसी का काफिला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेडा, सात पर एफ़आइआर रमकंडा को मिला नया सांसद प्रतिनिधि: भाजपा के वरिष्ठ नेता बिरेन्द्र प्रसाद केशरी को मिली जिम्मेदारी, विकास को देंगे नई गति झारखण्ड में आज से छाएंगे बादल, सात से 10 मार्च तक 11 जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

गढ़वा में एसडीएम की छापेमारी में 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त,कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी का निर्देश

Share this:

गढ़वा में एसडीएम की छापेमारी में 70 एलपीजी सिलेंडर जब्त,कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी का निर्देश

गढ़वा:रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने गढ़वा प्रखंड के हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया। इनमें 17 सिलेंडर भरे हुए और 53 सिलेंडर खाली पाए गए।

स्थानीय लोगों द्वारा कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों के उस आरोप की पुष्टि हुई कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सिलेंडरों की बिक्री की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार एसडीएम को व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से हूर गांव में ऊंचे दाम पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीएम ने गांव में सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के बाहर ही अहाते में सिलेंडरों से भरा पिकअप वाहन खड़ा मिला।

मौके पर मौजूद सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत और वितरण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामला संदिग्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

छापेमारी के दौरान गढ़वा अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज की मौजूदगी में सिलेंडरों की गिनती कराई गई। इसके बाद जब्त किए गए सिलेंडरों को सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया।

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को दोषी व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी भारत गैस के स्थानीय सेल्स ऑफिसर अनिर्बान गांगुली को को भी दी गई है, ताकि गैस सप्लाई की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

एसडीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार जिले में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

गढ़वा में झामुमो युवा मोर्चा ने प्रखंड व नगर कमिटियों की घोषणा की, नवगठित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score