गढ़वा में कमांडर-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवती की मौत, चार गंभीर

Share this:

गढ़वा में कमांडर-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में युवती की मौत, चार गंभीर

गढ़वा:जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के रोहनटेहरा जंगल के पास मंगलवार को कमांडर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान माया कुमारी (18 वर्ष), पिता सुरेश कोरवा, निवासी घाघरा गांव (भवनाथपुर) के रूप में हुई है। घायलों में मोटरसाइकिल सवार सत्यनारायण कोरवा, नेहा कुमारी तथा कमांडर वाहन में सवार राजकली देवी और फुलझड़िया देवी शामिल हैं।

सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सत्यनारायण कोरवा, नेहा कुमारी और राजकली देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, सत्यनारायण कोरवा अपने ससुराल भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। 13 मार्च को शादी संपन्न होने के बाद 14 मार्च को वह अपने घर लौट रहा था। उसके साथ नेहा कुमारी और माया कुमारी भी मोटरसाइकिल पर सवार थीं।

इसी दौरान राजबांस गांव से सवारी लेकर चिनियां बाजार की ओर जा रही कमांडर गाड़ी से रोहनटेहरा जंगल के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कमांडर वाहन में सवार महिलाएं भी गिरकर जख्मी हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास व जनसेवा का लिया संकल्प

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score