हिंदू नववर्ष पर रमकंडा में निकली भव्य स्वर्वेद यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे
गढ़वा: हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर विहंगम योग संस्थान के द्वारा गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में भव्य स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड दीप प्रज्वलित कर एवं सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
महुआधाम स्थित सत्संग भवन से निकली यह यात्रा बिचलाटोला, स्कूल चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यात्रा के उपरांत आयोजित विशेष सत्संग कार्यक्रम में वक्ताओं ने विहंगम योग के प्रणेता सदगुरु सदाफल देव जी महाराज के तपस्या से ओत-प्रोत जीवन एवं ब्रह्म विद्या के दिव्य ज्ञान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संस्थान के प्रदीप रजक ने कहा कि यह स्वर्वेद यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए आत्म कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम में राकेश तिवारी, सतेंद्र प्रसाद, मुना राम, सुरेंद्र प्रसाद, नंदलाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं अनुयायी उपस्थित रहे।
गढ़वा के रकसी के पीएम श्री मध्य विद्यालय में खेल व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन





