गढ़वा में पोक्सो मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा, पुलिस ने दी कुर्की-जब्ती की चेतावनी

Share this:

गढ़वा में पोक्सो मामले में फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा, पुलिस ने दी कुर्की-जब्ती की चेतावनी

गढ़वा: जिले के बडगड़ थाना क्षेत्र में पोक्सो मामले के एक फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के खुर्रा गांव निवासी रोहित कुमार पिता अरुण साव के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला कराया गया।

जानकारी के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर रहा है। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम उसके घर पहुंची और विधिवत ढोल बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया। साथ ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि अभियुक्त जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य फरार आरोपियों में भी हड़कंप मच गया है।

गढ़वा में दो घरों में बड़ी चोरी, नकद व गहनों समेत लाखों की संपत्ति पार

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score