गढ़वा: हटाये गए रमकंडा थाना प्रभारी, गिरफ़्तारी के आश्वाशन के बाद रामभक्तों का धरना प्रदर्शन समाप्त
रमकंडा: आख़िरकार छः घंटे धरना प्रदर्शन और पुलिस की ओर से लिखित आश्वश्ना के बाद रमकंडा में रामभक्तों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया. हिन्दू समुदाय की मांग पर रमकंडा थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया को हटाकर रवि पटेल को नया थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया.
इसके अलावे मुस्लिम समुदाय के आरोपियों की गिरफ़्तारी और कारवाई का आश्वाशन दिया गया. जिसके बाद हिन्दू समुदाय ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया.उल्लेखनीय है की बुधवार की शाम

हिन्दू समुदाय के लोग प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला स्थित कौआखोह शिव चबूतरा के पास बुधवार की शाम महावीर पताका स्थापित करने के लिए डीजे बजाते हुए गए और पूजा कर वापस लौट रहे थे. तभी मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग आकर डीजे को बंद कराते हुए विवादित नारे लगाने लगे. वंही रामभक्तो की अधिक संख्या और डीजे को लेकर विवाद बढ़ गया.
इसी बीच यह नजारा देख हिन्दू समाज भी इक्क्ठा होकर नारेबाजी करने लगे देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग की आपस मे झड़प हो गई. हालांकि पुलिस ने मामला को शांत कराया लेकिन गुरुवार की सुबह हिन्दू समुदाय के लोगो ने बैठक के बाद अपनी मांगो को लेकर सड़क को जाम कर दिया
माहौल तनावपूर्ण देखते हुए रंका और गढ़वा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, नीरज कुमार, रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा, चार थाना के थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या मे पुलिस जवान मौके पर तैनात किए गए हैं. करीब छः घंटे तक वार्ता होती रही. और अंत में लिखित आश्वाशन के बाद लोग मान गए और सड़क जाम ओर धरना समाप्त कर दिया
थाना प्रभारी के खिलाफ आक्रोशित थे ग्रामीण
थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया की कार्यप्रणाली को लेकर धरना प्रदर्शन में लोग आक्रोशित दिखे. खुले मंच से हिन्दू समुदाय के लोगों ने थाना प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लगते हुए तत्काल हटाने की मांग पर अड़े थे
विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें





