Breaking News
गढ़वा के मरघट नाला में चेकडैम निर्माण का शिलान्यास, जल संकट से मिलेगी बड़ी राहत गढ़वा में वित्त मंत्री का बूढ़ा पहाड़ दौरा: सुरक्षा का जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला, विकास तेज करने के निर्देश गढ़वा में पशु तस्करी पर सख्ती: एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति, अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश गढ़वा: हटाये गए रमकंडा थाना प्रभारी, गिरफ़्तारी के आश्वाशन के बाद रामभक्तों का धरना प्रदर्शन समाप्त गढ़वा में रामभक्तों का रास्ता रोका, दो गुटों में झड़प, धार्मिक नारेबाजी से बिगड़ा माहौल गढ़वा एसपी के निर्देश पर रमकंडा में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस का सख्त पहरा

गढ़वा में वित्त मंत्री का बूढ़ा पहाड़ दौरा: सुरक्षा का जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला, विकास तेज करने के निर्देश

Share this:

गढ़वा में वित्त मंत्री का बूढ़ा पहाड़ दौरा: सुरक्षा का जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला, विकास तेज करने के निर्देश

गढ़वा:झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया।

दौरे के क्रम में मंत्री ने कुल्ही पिकेट प्रभारी प्रदीप सिंह एवं बूढ़ा पहाड़ पिकेट प्रभारी वीरेंद्र पासवान के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें क्रमशः ₹5000 एवं ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि अपने निजी स्तर से प्रदान की।

मंत्री ने बडगड के टेहरी पंचायत के मुखिया बिनको टोप्पो के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 गांवों की स्थिति और वहां चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि करीब 21 वर्ष पहले वे कुल्ही आए थे और तभी से उनका सपना बूढ़ा पहाड़ आने का था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया है।

उन्होंने बीडीओ अमित कुमार एवं सीओ राकेश भूषण सिंह को निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र धरातल पर उतारा जाए। मंत्री ने विश्वास जताया कि एक वर्ष के भीतर इस क्षेत्र की तस्वीर बदल दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से नक्सल प्रभावित रहा बूढ़ा पहाड़ अब काफी हद तक उग्रवाद से मुक्त हो चुका है, हालांकि पूरी तरह समाप्ति के लिए प्रयास जारी हैं।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने ‘मईया सम्मान योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड महिलाओं के लिए विशेष योजना चलाने वाला अग्रणी राज्य है और शेष पात्र महिलाओं को भी जल्द लाभ दिया जाएगा।

दौरे के दौरान परसवार से बूढ़ा पहाड़ तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर अभियान एसपी राहुल बाराइक, रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, बरगढ़ थाना प्रभारी दीपक मौर्य, भंडरिया थाना प्रभारी दिलीप रंजन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score