गढ़वा में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, मवेशी की मौत के साथ बिजली व्यवस्था ठप

Share this:

गढ़वा में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, मवेशी की मौत के साथ बिजली व्यवस्था ठप

रमकंडा: रविवार की रात तेज आंधी बारिश ओर वज्रपात में रमकंडा के विभिन्न क्षत्रों में घर बिजली के तार ओर पेड़ को नुकसान पहुंचा है. चेटे गांव में खपरैल के आधा दर्जन घरों को आंशिक नुकसान हुआ ओर कई पेड़ गिर गए. बिजली का तार टूट गया.

जिससे विद्युत वयवस्था प्रभावित हो गयी.रमकंडा प्रखण्ड के चेटे पंचायत अंतर्गत ग्राम पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात से उपेंद्र भुईयां पिता सीताराम भुईयां की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि देर रात अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान यह हादसा हुआ।

भैंसों की मौत से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है,इसी आंधी-पानी का असर कुरुमदारी गांव में भी देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिरकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। खंभा गिरने से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई,

जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। चेटे के मुनि भुइयां, शम्भू बैठा, प्रताप रजक सुरेश भुइयां के घरों आंशिक नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द मुआवजा देने और कुरुमदारी गांव में शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

वहीं, विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score