गढ़वा: रमकंडा के नए थाना प्रभारी के आने के बाद रात में बंद हो गयी अवैध बालू ढुलाई वाले ट्रेक्टरों की आवाज
मुकेश तिवारी, रमकंडा
रमकंडा के नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के आने के बाद रात में अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रेक्टरों की आवाज फिलहाल बंद हो गयी. वहीं अवैध बालू की ढुलाई करने वाले ट्रक्टर के पहिये थम गए. इसके पहले भंडरिया क्षेत्र की नदियों से रात भर अवैध बालू की ढुलाई होती थी.

जानकारी के अनुसार रमकंडा में रामनवमी विवाद मामले में लापरवाही के चलते थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया के लाइन हाजिर होने के बाद मुकेश कुमार यादव को रमकंडा थाना की कमान सौपी गयी है. थाना प्रभारी का पदभार लेने के बाद पिछले दिनों अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी अभियान भी शुरू कर दिया.
वही सपही नदी से अवैध बालू की ढुलाई करते हुए एक सोनालिका ट्रक्टर को जप्त कर चालक ओर ट्रक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसके बाद बालू माफिया में हडकंप मच गया. ओर ट्रेक्टरों के पहिये थम गए.
बताया जाता ही की पिछले दिनों हुई टास्क फ़ोर्स की बैठक का भी असर है. बैठक में मिले निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ओर अंचल अधिकारी अवैध बालू की ढुलाई मामले पर सख्त मोड़ में हैं.
यहां से रमकंडा में पहुँचता है अवैध बालू
भंडरिया थाना क्षेत्र के बंगालीडेरा स्थित कनहर, जनेवा, मदगड़ी के धंसनी, बघवार स्थित कन्हर नदी, जोन्हीखांड़ व बिजका, कुरून गांव के सपही नदी, पलामू के रामगढ़ स्थित कोयल नदी सहित रमकंडा के चेटे स्थित हाठु नदियों से बालू का अवैध उत्खनन होता है. ओर यही बालू रमकंडा प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में पहुँचता है.
अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी होते रहेगा: सीओ
इस मामले पर अंचल अधिकारी अनिल रविदास ने कहा की अवैध बालू परिवहन के मामलों पर लगातार छापेमारी अभियान चलते रहेगा. वहीँ पकडे जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.






