गढ़वा में गैस सिलेंडर किल्लत: इन्डक्शन की जगह पति ले आया लकड़ी, तो गुस्से में महिला ने पी लिया जहर

Share this:

गढ़वा में गैस सिलेंडर किल्लत: इन्डक्शन की जगह पति ले आया लकड़ी, तो गुस्से में महिला ने पी लिया जहर

गढ़वा: गैस सिलेंडर की किल्लत के बिच एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. पत्नी के कहने पर जब पति ने इन्डक्शन की जगह लकड़ी लाकर पत्नी को दिया. तो इससे नाराज पत्नी ने जहर पि लिया. मामला गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के कालाखजुरी गांव की है,

जहां मामूली घरेलू विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया। गांव निवासी चन्द्र गुप्ता की 27 वर्षीय पत्नी अनिबा गुप्ता ने गुस्से में आकर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उसे घर भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति से खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर भरवाने की बात कही थी। जब गैस की व्यवस्था नहीं हो पाई, तो उसने इंडक्शन चूल्हा लाने की मांग की। इसी बीच पति द्वारा लकड़ी से खाना बनाने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया।

गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया।घटना के बाद परिजनों की सतर्कता और त्वरित इलाज के कारण एक बड़ी घटना टल गई। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर घरेलू तनाव और छोटे-छोटे विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा किया है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score