Breaking: गढ़वा विधायक के घर चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Share this:

Breaking: गढ़वा विधायक के घर चोरी, ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

गढ़वा: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में चोरी की घटना हुई है। यह घटना जिले के बेलहारा गांव स्थित उनके घर में बीती रात घटी, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया और सामान को इधर-उधर बिखेर दिया। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम घर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

इस घटना की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score