CBSE दसवीं परीक्षा में रमकंडा की छात्रा बनी स्कूल टॉपर
रमकंडा: CBSE दसवीं की परीक्षा में रमकंडा की सुहानी कुमारी गुप्ता 94.4 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है. उसने यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.
रमकंडा के रहने वाले शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद की पुत्री पलामू के केन्द्रीय विधालय चैनपुर की छात्रा है. उसकी मेहनत का परिणाम है की रमकंडा के साथ साथ उसने विधालय का नाम भी रौशन किया है. उसकी इस सफलता पर क्षेत्र के कई लोगों ने बधाई दी है.

सुहानी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और दादा केश्वर प्रसाद के साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है. बताया की इन्ही के मार्गदर्शन में उसने यह सफलता हासिल की. उसने बताया की अगली कक्षा में इससे ओर बेहतर का प्रयास किया जायेगा.
बधाई देने वालों में प्रकाश गुप्ता, सुनील पासवान, सुनील प्रसाद, श्रवन प्रसाद सहित कई लोगों के नाम शामिल है






