गढ़वा के महूलिया में पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से हालात बेकाबू, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Share this:

गढ़वा के महूलिया में पत्थरबाजी और लाठीचार्ज से हालात बेकाबू, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

गढ़वा: गढ़वा जिले के शहर थाना क्षेत्र के महूलिया गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में दो की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, घटना के बाद सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी, पदाधिकारी और सदर थाना प्रभारी घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया, तभी अचानक ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और स्थिति को संभालने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

“घटनास्थल से एक दर्जन वाहन जप्त किया गया है. वहीँ 10-12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जाम किल्यर कर दिया गया है. ओर स्थिति नियंत्रण में है” अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक गढ़वा

खबर अपडेट की जा रही है…………

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score