परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाइवा की चपेट में आई स्कूटी

Share this:

परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, हाइवा की चपेट में आई स्कूटी

गढ़वा:थाना क्षेत्र के पचपड़वा के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी रामबली सिंह की 23 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान जवाहिर सिंह के पुत्र कमेश सिंह के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शनिवार सुबह एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव से गढ़वा स्थित नामधारी कॉलेज में बीए सेमेस्टर-3 की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान पचपड़वा के पास एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि कविता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अज्ञात हाइवा वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score