बदहाल सिस्टम: रमकंडा में डेढ़ घंटे तक घायलों को नहीं मिला एम्बुलेंस, सड़क हादसे ने खोल दी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
रमकंडा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से तीन घायल, दो रेफर
गढ़वा: जिले के रमकंडा में बुधवार की दोपहर दो बाइक की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से तीन युवक के घायल होने की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी. पहले घटनास्थल पर रमकंडा पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने के लिए आधे घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया.

लेकिन जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो घायलों को टेम्पू में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन वहां भी चिकित्सक नहीं थे. क्यूंकि चिकित्सकों की ड्यूटी का समय समाप्त हो गया था. ऐसे में वहां मौजूद एएनएम ने प्राथमिक उपचार कर मेदिनीनगर के लिए रेफर कर दिया.
लेकिन वाहन को लेकर समस्या खड़ा हो गया. उसके बाद फिर रमकंडा पुलिस एक घंटे तक एम्बुलेंस के जुगाड़ में लगी रही. लेकिन यह कन्फर्म हो गया की अब एम्बुलेंस नहीं मिल सकता है तो फिर रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने एक प्राइवेट बोलेरो मंगाया. लेकिन यहां भी समस्या खड़ा हो गया. मरीज को अस्पताल में लेटाकर ही ले जाया जा सकता था. और बोलेरों में संभव नहीं था. अंत में सब वयवस्था फेल हो गया तो जैसे तैसे घायलों को इसी बोलेरों से मेदिनीनगर भेजा गया.
शादी कार्ड आये थे पहुचाने, दो साढू का जांघ टूटा
बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे रमकंडा-रक्सी मुख्य मार्ग में रमकंडा बाजार के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में पल्सादामर निवासी छोटू सिंह, मंगराही गांव निवासी दिनेश राम और पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भलमंडा भकासी गांव निवासी रमेश राम शामिल हैं.
इसमें गंभीर रूप से घायल रिश्ते में दो साढू दिनेश राम और रमेश राम का जांघ टूटकर बर्बाद हो गया. लेस्लीगंज से रमेश राम अपने साढू के यहां अपने भाई की शादी का कार्ड पहुंचाने आये थे.
इसी दौरान पीछे से आ रही छोटू सिंह की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद छोटू सिंह का इलाज रमकंडा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है, जबकि दिनेश राम और रमेश राम को पहले रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को संभाला और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया.
रमकंडा पुलिस ने निभाई भूमिका, लोग कर रहे तारीफ
घटना की सुचना के बाद रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव सक्रिय हो गए. और पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वाहनों की वयवस्था से लेकर मरीज को टांगकर टेम्पू और बोलेरों में बैठाने को लेकर थाना प्रभारी खुद भूमिका निभायी. इस दौरान बदहाल स्वास्थ्य देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.






