Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, 68 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Share this:

टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, 68 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

पलामूः जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक साढ़े चार वर्ष की बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।ये घटना 30 अप्रैल की है। इतना ही नहीं गुरुवार को भी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लेकिन बच्ची के मां द्वारा शोर मचाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने मौके पर ही बुजुर्ग को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिहरगंज की थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 139 को भी घंटो जाम कर दिया। हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के समझाने के बाद लोग शांत हुए और लोगों ने रोड जाम को हटाया गया।

हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन एवं कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिदिया साव 30 अप्रैल को बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया था और अपने घर में दुष्कर्म किया था। वही गुरुवार को भी बुजुर्ग बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुला रहा था लेकिन बच्ची सहम गई और मां के पास चली गई। इसके बच्ची ने मां को पूरी कहानी बताई,जिसके बाद लोगो को घटना की जानकारी मिली।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score