गढ़वा-रंका एनएच 343 पर बड़ा हादसा टला, जनता एक्सप्रेस बस और ट्रक में जोरदार टक्कर

Share this:

गढ़वा-रंका एनएच 343 पर बड़ा हादसा टला, जनता एक्सप्रेस बस और ट्रक में जोरदार टक्कर

गढ़वा: गढ़वा-रंका एनएच 343 पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा स्थित तीखे मोड़ पर जनता एक्सप्रेस बस और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

हादसे में बस चालक को हल्की चोटें आईं, जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जनता एक्सप्रेस बस गढ़वा नदी किनारे क्षेत्र से यात्रियों को लेकर पलामू जिले के रामगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पचपड़वा के पास रंका से गढ़वा की ओर आ रहे एक ट्रक से तीखे मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score