Breaking News
गढ़वा में 12 गांवों से अवैध तेंदू पत्ता ट्रैक्टर से रात में पहुंच रहा रमकंडा, वन विभाग के अधिकारी सुस्त गढ़वा: रमकंडा तक पहुंच रहे थे खेसारी दाल और चावल के आटे से बने बूंदी लड्डू, गढ़वा में छापेमारी से बड़ा खुलासा गढ़वा एसडीएम ने फर्जी सीएससी सेंटर पर की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप-मोबाइल जब्त कर केंद्र किया सील गढ़वा एसडीएम की सख्ती : मझिआंव मोड़ में खुले में मुर्गा काटने वालों पर पब्लिक न्यूसेंस की कार्रवाई शुरू गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा विधायक प्रतिनिधि ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आर्थिक सहयोग, गरीब परिवार को सौंपी सहायता राशि

गढ़वा में 12 गांवों से अवैध तेंदू पत्ता ट्रैक्टर से रात में पहुंच रहा रमकंडा, वन विभाग के अधिकारी सुस्त

Share this:

गढ़वा में 12 गांवों से अवैध तेंदू पत्ता ट्रैक्टर से रात में पहुंच रहा रमकंडा, वन विभाग के अधिकारी सुस्त

रमकंडा पुलिस कर रही छापेमारी लेकिन अब तक नहीं मिली सफलता

गढ़वा: जिले के रमकंडा भंडरिया के 12 गांवों में अवैध रूप से तेंदू पत्ता की खरीदारी हो रही है. इन अवैध अवैध तेंदू पत्ता को ट्रेक्टर के जरिये रात में रमकंडा के वैध खलिहानों तक लाया जा रहा है. बावजूद वन विभाग के अधिकारी सुस्त हैं. और पुलिस को छापेमारी में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है.

ऐसे में सरकार को करोड़ों का राजस्व नुक्सान हो रहा है. दरअसल इस बार के सीजन में भंडरिया डी वन क्षेत्र का टेंडर नहीं हुआ. ऐसे में भंडरिया डी वन क्षेत्र के अधीन रमकंडा के कुशवार, तेतरडीह, गोबरदाहा, भंडरिया के नौका, मरदा, भंडरिया, जोन्हीखांड, तेवाली, छेतकी, पिपरा, जनेवा के जंगलों से अवैध तेंदू पत्ता की तोड़ाई हो रही है. और इसे तेंदू पत्ता के वैध खरीदार इन्ही गांवों से अवैध तेंदू पत्ता की खरीदारी कर उसे ट्रैक्टर के जरिये रात भर में रमकंडा के वैध खलिहान में पहुंचा रहे हैं. हालांकि रमकंडा पुलिस को इस मामले की जानकरी मिली है. और पुलिस छापेमारी भी कर रही है. लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है.जबकि रमकंडा थाना से महज पांच किमी दूर वैध खलिहान है.

इस रास्ते ट्रैक्टर से रमकंडा पहुंचता है अवैध तेंदूपत्ता

दरअसल रमकंडा के तेतरडीह, कुशवार और गोबरदाहा में शाम होते ही शुरू होते ही अवैध तेंदू पत्ता की खरीदारी कर उसे तुरंत सरकारी बोरी में भरकर पैक किया जाता है. फिर उसे ट्रैक्टर में लोड कर उसे गोबरदाहा बिराजपुर के रास्ते गंगा टोली रमकंडा 2 के वैध खलिहान में पहुंचा दिया जाता है. जहां उसे उतारकर वैध खलिहानों में सुखा दिया जाता है. इसके अलावे भंडरिया के नौका, मरदा, भंडरिया, जोन्हीखांड, तेवाली, छेतकी, पिपरा, जनेवा के गांवों से ख़रीदे गए अवैध तेंदू पत्ता को सिंजो मोड़ के रास्ते बिराजपुर होकर रमकंडा के तिलैयाटांड स्थित वैध खलिहान में पहुंचाया जाता है. इससे अवैध तेंदू पत्ता को वैध बनाया जाता है.

जानबूझकर तेंदू पत्ता का नहीं होता टेंडर

दरअसल इस बार रंका पूर्वी वन क्षेत्र का टेंडर हुआ है. ऐसे में गंगा टोली रमकंडा 2 और तिलैयाटांड में वैध खलिहान बनाये गए हैं. लेकिन इन जंगलों में तेंदू पत्ता बहुत कम है. ऐसे में रंका पूर्वी से सटे भंडरिया डी वन क्षेत्र का इस बार जानबूझकर संवेदकों ने टेंडर नहीं डाला. और इसी का फायदा उठाकर भंडरिया डी वन क्षेत्र का अवैध तेंदू पत्ता को रमकंडा के इन दो खलिहानों में लाकर वैध बनाया जा रहा है. इससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. लेकिन संवेदक को इसका फायदा पहुंच रहा है.

वन विभाग छापेमारी कर कारवाई करेगा: डीएफओ

इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के वन प्रमंडल पदाधिकारी एबिन बेनी अब्राहम ने कहा की इन गांवों में छापेमारी कर कारवाई होगी. वहीं अवैध तेंदू पत्ता की ढुलाई में लगे ट्रैक्टरों को जप्त किया जायेगा.

लगातार छापेमारी हो रही है: थाना प्रभारी

इस संबंध में पूछे जाने पर रमकंडा थाना प्रभारी मुकेश यादव ने कहा की उन्हें भी इस अवैध कारोबार की थोड़ी बहुत जानकारी मिली है. पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सफलता मिलेगी.

 

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score