गढ़वा: भंडरिया के कन्हर नदी से अवैध बालू उत्खनन की खुली पोल, सीओ ने पकड़ा अवैध बालू लदा ट्रक्टर
रमकंडा: रमकंडा में बालू के अवैध कारोबार की उस समय पोल खुल गयी. जब सोमवार की रात अंचल अधिकारी अनिल रविदास ने रमकंडा भंडरिया मुख्य मार्ग में छापेमारी कर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया. उसके बाद जप्त किये गए ट्रैक्टर को रमकंडा थाना को सौंप दिया गया. अंचल अधिकारी अनिल रविदास ने बताया की उन्हें भंडरिया थाना क्षेत्र के कन्हर नदी से अवैध बालू की ढुलाई कर उसे रमकंडा में उंचे दामों पर बेचे जाने की गुप्त सुचना मिली थी. जिसके बाद भंडरिया रमकंडा मुख्य मार्ग में रात में छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया की छापेमारी में अवैध बालू लेकर रमकंडा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर रमकंडा थाना को सौंप दिया गया है. इस मामले पर कारवाई की जाएगी. इधर थाना प्रभारी ने सीओ द्वारा थाना को जप्त ट्रैक्टर सौंपे जाने की पुष्टि की.
भंडरिया के कन्हर नदी से रोज उत्खनन होता है बालू

बताया जाता है की भंडरिया थाना क्षेत्र के कन्हर नदी से रात भर बालू का अवैध उत्खनन होता है. वहीं ट्रैक्टर से रमकंडा भंडरिया के क्षेत्रों में रात भर बालू की अवैध ढुलाई होती है. और सुबह तक ढूलाई होती रहती है.






