गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था

Share this:

गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था

गढ़वा: जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव में बीती रात बकरी चुराकर बेचने वाले और खरीदने वाले को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद भंडरिया पुलिस को सौंप दिया. इस मामले पर कारवाई करते हुए पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गिरफ्तार किये गए आरोपियों में मजरी गांव के लालचंद सिंह के पुत्र राधेश्याम सिंह तथा रमकंडा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी जवाद मंसूरी के पुत्र फरेज मंसूरी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, बीती रात बकरी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मजरी के ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया. सुचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया. वहीं आरोपियों के विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 40/16 के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score