Breaking News
रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया गढ़वा: मुहर्रम को लेकर रमकंडा में प्रशासन अलर्ट, सीओ व थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर रमकंडा में शांति समिति की बैठक-असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर: अनुमंडल पदाधाधिकारी गढ़वा: भंडरिया से बकरी चुराकर बेचने और खरीदने वाला रमकंडा का चोर गया जेल, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था GPL Impact: गढ़वा में बिजली विभाग ने मशीन से काट दिया दर्जनों पेड़, विद्युत विभाग,कोंट्रेक्टर और पांच लाइनमैन पर कारवाई गढ़वा: राशन कार्ड बनवाने गई विधवा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, आपूर्ति विभाग के नाजिर पर गंभीर शिकायत

रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया

Share this:

रमकंडा: विनोद प्रसाद को फिर से मिली मुखिया की कमान, निलंबन से मुक्त हुए बलीगढ़ के मुखिया

गढ़वा: रमकंडा प्रखंड की बलीगढ़ ग्राम पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद को निलंबन से मुक्त कर दिया गया है। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद उन्हें मुखिया पद की सभी शक्तियां एवं वित्तीय अधिकार पुनः प्रदान कर दिए गए हैं।

इस संबंध में गढ़वा उपायुक्त द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया। आदेश में प्रखंड विकास पदाधिकारी, रमकंडा को निर्देश दिया गया है कि विनोद प्रसाद को अविलंब मुखिया पद का प्रभार सौंपना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराएं।

जानकारी के अनुसार, पंचायती राज विभाग के अवर सचिव द्वारा 19 जून 2026 को जारी आदेश के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने पूर्व में जारी आदेशों में निहित प्रावधानों पर सम्यक विचार करने के बाद विनोद प्रसाद का निलंबन समाप्त करने का निर्णय लिया।

आदेश की प्रतिलिपि विनोद प्रसाद तथा बलीगढ़ पंचायत की उपमुखिया मुनिता देवी को भी सूचना एवं आवश्यक अनुपालन के लिए भेजी गई है। निलंबन समाप्त होने के बाद अब पंचायत से जुड़े प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों का संचालन पुनः मुखिया विनोद प्रसाद द्वारा किया जाएगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score