GARHWA: अरबी शिक्षक पर लगे आरोपों की हुई पुष्टि, डीसी के आदेश पर रमकंडा से तबादला

Share this:

GARHWA: अरबी शिक्षक पर लगे आरोपों की हुई पुष्टि, डीसी के आदेश पर रमकंडा से तबादला

स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की होगी कारवाई

GARHWA: रमकंडा के हाई स्कूल में कलावा और गले से माला उतरवाने के मामले के आरोपी अरबी शिक्षक होमैदुल्लाह पर आरोपों की पुष्टि हो गयी. ओर जांच के बाद विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. मामले पर जवाब मिलने के बाद विभाग उसी के हिसाब से आगे की करवाई करेगा.

हालाँकि एहतियात के तौर पर गढ़वा उपायुक्त के आदेश पर शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक कारवाई करते हुए आरोपी अरबी विषय के शिक्षक मो. होमैदुल्लाह का तबादला कर दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर आरोपी शिक्षक को उत्क्रमित उच्च विधालय मकरी भवनाथपुर में प्रतिनियुक्त किया है.

हालाँकि उनके वेतन का भुगतान प्रतिनियोजित विधालय से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर मूल विधालय से होगा. आदेश पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विधालय में धार्मिक उन्माद जैसी स्थिति उत्पन्न होने और प्रशासनिक दृष्टिकोण का हवाला देकर यह कारवाई की है.

उल्लेखनीय है की रमकंडा के स्तरोन्नत उच्च विधालय में स्चूली बच्चों के हाथ में बंधा कलावा(रक्षासूत्र) और गले का लॉकेट उतरवने जैसे मामलों को लेकर बुधवार को अभिभावकों सहित विद्यार्थी परिषद् के लोग विधालय पहुंचकर हंगामा किया था. बाद में प्रधानाचार्य द्वारा आश्वाशन के बाद लोग शांत हुए.

वहीँ अभिभावकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारती ओर प्रधानाचार्य के नाम लिखित शिकायत कर अरबी शिक्षक को हटाने की मांग की थी. इधर गढ़वा डीसी के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम विधालय पहुंचकर मामले की जांच की .

दो बच्चों ने  उनके खिलाफ बयान दिये: उपायुक्त

इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा की जांच में दो बच्चों ने उक्त शिक्षक के खिलाफ कलावा ओर लॉकेट उतरवाने जैसी बात कहने की शिकायत की. वहीं शिक्षक ओर अन्य बच्चों ने उनके खिलाफ में कोई  बयान नहीं दिया. उन्होंने कहा की स्पष्टीकरण के जवाब आने के बाद आगे की कारवाई होगी. फ़िलहाल उन्हें रमकंडा से हटा दिया गया है.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score