रमकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोक्सो आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर भी जब्त

Share this:

रमकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोक्सो आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर भी जब्त

गढ़वा:जिले के रमकंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसके अलावा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

पोक्सो आरोपी समेत दो गिरफ्तार

रमकंडा थाना क्षेत्र की 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, पूर्व में दुष्कर्म तथा जबरन अगवा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मुख्य आरोपी सोनू प्रसाद उर्फ सोनू गुप्ता (पिता- स्व. विजय प्रसाद) एवं उसके साथी जयंत कुमार यादव उर्फ लल्लू यादव (पिता- महेंद्र यादव), दोनों निवासी बलीगढ़, थाना रमकंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी सोनू ने पूर्व में उसके साथ दुष्कर्म किया था और लगातार जान से मारने की धमकी देता था, जिसके डर से वह अब तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी।

शिकायत के अनुसार,नाबालिग छात्रा रमकंडा हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने आई थी। सडक किनारे दुकान में कुछ खाने गई थी,इसी दौरान आरोपी अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर कसमार जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को सुरक्षित बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के आवेदन पर रमकंडा थाना कांड संख्या 45/2026 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

जमीन विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

रमकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चेटे, टोला टेढ़ाकहवा में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रमकंडा कांड संख्या 41/2026 में आरोपी केदार राम उर्फ केदार मोची, छोटू कुमार एवं रविंद्र कुमार उर्फ रविंदर राम को गिरफ्तार किया गया। जबकी कांड संख्या 42/2026 में आरोपी विनोद राम,बीगन राम एवं गलू राम को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी ग्राम चेटे, टोला टेढ़ाकहवा,थाना रमकंडा के निवासी हैं। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त

रमकंडा थाना पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तिलैयाटॉड मोड़ के पास एक सोनालिका ट्रैक्टर को अवैध गिट्टी ले जाते हुए पकड़ा। जांच के दौरान चालक खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए रमकंडा अंचल अधिकारी (सीओ) को सौंप दिया है। पुलिस ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score