Breaking News

रमकंडा में अंचल दिवस आयोजित, भूमि विवादों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

Share this:

रमकंडा में अंचल दिवस आयोजित, भूमि विवादों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर हुआ निपटारा

गढ़वा : आम लोगों को भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों का त्वरित,निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को रमकंडा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अंचल दिवस का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी अनिल रविदास के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत प्रदान की गई।

अंचल दिवस में भूमि एवं राजस्व से जुड़े कुल 10 मामले सामने आए। इनमें चार भूमि विवाद, तीन सीमांकन तथा तीन म्यूटेशन से संबंधित मामले शामिल थे। राजस्व उप निरीक्षक बिनोद सिंह एवं अंचल अमीन अब्दुल सत्तार ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुनने के साथ उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन किया और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

सुनवाई के दौरान जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इस दोरान अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता भूमि संबंधी विवादों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है। अंचल दिवस इसी उद्देश्य को पूरा करने का एक प्रभावी मंच है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि भूमि विवाद, सीमांकन, म्यूटेशन अथवा अन्य राजस्व संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचें तथा जांच प्रक्रिया में सहयोग करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार पारदर्शी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score