रमकंडा में निजी खर्च से दो जर्जर सड़कों की मरम्मत, विधायक प्रतिनिधि की पहल से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Share this:

रमकंडा में निजी खर्च से दो जर्जर सड़कों की मरम्मत, विधायक प्रतिनिधि की पहल से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

गढ़वा:बरसात के मौसम में जर्जर सड़कों से परेशान ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देश पर रमकंडा विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय उर्फ कल्लू पांडेय ने अपनी निजी राशि से रमकंडा प्रखंड मुख्यालय की दो महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत कराई। सड़क मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

मरम्मत किए गए मार्गों में भंडरिया मुख्य मार्ग से सत्संग भवन होते हुए तेबरदाहा नदी तक जाने वाला सड़क मार्ग तथा रमकंडा मध्य विद्यालय से मुना पासवान के घर तक की मिट्टी-मोरम सड़क शामिल है। लंबे समय से इन सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत के बाद अब ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय ने बताया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निजी खर्च से यह कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड की अन्य जर्जर मिट्टी-मोरम सड़कों की भी चरणबद्ध तरीके से मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी एवं विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की मरम्मत से बरसात के दौरान आवागमन पहले की अपेक्षा काफी आसान हो जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता मंटू दुबे,राजेंद्र प्रसाद,सुरेश साव,मुना राम,धनंजय प्रसाद सहितअन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score