गढ़वा: रमकंडा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण का समय बदला, 10 स्थानों के लिए समय निर्धारित

Share this:

गढ़वा: रमकंडा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण का समय बदला, 10 स्थानों के लिए समय निर्धारित

रमकंडा: रमकंडा में इस बार 15 अगस्त को होने वाले ध्वजारोहण का समय बदल दिया गया. क्यूंकि प्रखंड सहित अन्य कार्यालयों में सुबह के 9 बजे के बाद ध्वजारोहण का समय निर्धारित करने का विभागीय आदेश है. ऐसे में रमकंडा बीडीओ संजय कोनगाड़ी ने समय निर्धारित कर नया संसोधित आदेश जारी कर दिया.

जारी किये आदेश के अनुसार प्रखंड कार्यलय में सुबह 9:05 बजे, थाना परिसर में 9:15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:30 बजे, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक में 9:45 बजे, उच्च विधालय रमकंडा में 10:00 बजे, कस्तूरबा विधालय में 10:15 बजे,

मध्य विधालय रमकंडा में 10:30 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र में 10:45 बजे, आवासीय बालिका उच्च विधालय में 11:00 बजे और आवासीय मध्य विधालय में 11:15 बजे ध्वजारोहण होगा.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score