14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे की कमान संभालेंगे

Share this:

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान, साउथ अफ्रीका दौरे की कमान संभालेंगे

डेस्क: भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ी और ऐतिहासिक खबर है। महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय अंडर-19 टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। वे आगामी साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम की अगुआई करेंगे।

हालांकि, अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में ही रहेगी। आयुष और उपकप्तान विहान मल्होत्रा कलाई की चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हैं। दोनों खिलाड़ी इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे और फिट होने पर वर्ल्ड कप टीम से जुड़ेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने साउथ अफ्रीका दौरे और अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 3 जनवरी से होगी, जहां भारत तीन वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले ICC पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।

वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। भारत को ग्रुप-B में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अमेरिका (USA) से होगा। भारत अब तक 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन (2000, 2008, 2012, 2018 और 2022) रह चुका है। फाइनल मुकाबला हरारे में खेला जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपा जाना भारतीय क्रिकेट में उभरती युवा प्रतिभाओं पर बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, इतनी कम उम्र में कप्तानी मिलना वैभव के आत्मविश्वास और भविष्य की बड़ी संभावनाओं को दर्शाता है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score