Hockey India League 2025–26: हॉकी झारखंड की पहचान, बेटियों के जज्बे को सलाम : कल्पना सोरेन

Share this:

Hockey India League 2025–26: हॉकी झारखंड की पहचान, बेटियों के जज्बे को सलाम : कल्पना सोरेन

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में शुरू हुई हॉकी इंडिया लीग 2025–26 का उद्घाटन जोश, गर्व और उत्साह से भरा रहा। उद्घाटन मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दर्शकों से संवाद करते हुए कहा— “क्या आपको हॉकी पसंद है? ज़रा शोर करके बताइए।” पूरे स्टेडियम में गूंजे शोर ने ठंड के मौसम को भी गर्मा दिया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि हॉकी झारखंड के लिए नई नहीं है। यहां की बेटियां तब से हॉकी खेलती आ रही हैं, जब उनके हाथों में हॉकी स्टिक भी नहीं होती थी। पेड़ की टहनियों को स्टिक बनाकर, नंगे पांव और मजबूत इरादों के साथ उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया।
उन्होंने कहा कि हॉकी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि झारखंड की एकता, संघर्ष और पहचान का प्रतीक है। राज्य सरकार खिलाड़ियों और खासकर बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उद्घाटन समारोह में ग्लैमर और रंगों की बारिश

उद्घाटन समारोह को खास बनाया मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर की शानदार प्रस्तुति ने। मानुषी ने अपनी टीम के साथ लेटेस्ट और हिट बॉलीवुड गानों पर आकर्षक डांस किया।
इसके साथ ही भव्य लाइट शो और आतिशबाजी ने पूरे स्टेडियम को रोशनी और रोमांच से भर दिया, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score