Weather Alert: झारखंड में येलो अलर्ट, घना कोहरा छाएगा, कल से बढ़ेगी ठंड

Share this:

Weather Alert: झारखंड में येलो अलर्ट, घना कोहरा छाएगा, कल से बढ़ेगी ठंड

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय से बंगाल की खाड़ी तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य में ठंड और कोहरे का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह रांची समेत राज्य के 15 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। घने कोहरे के कारण इन जिलों में दृश्यता 50 से 200 मीटर तक सीमित रह सकती है, जिससे सुबह के समय हवाई सेवा और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। सुबह और शाम के समय कनकनी व शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।

प्रमुख न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रांची – 12.3
कांके – 6.4
गुमला – 6.6
मेदिनीनगर – 8.3
जमशेदपुर – 10.5
बोकारो – 11.2
चाईबासा – 11.6
खूंटी – 9.4
लोहरदगा – 10.1

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score