पलामू में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, स्कूल के पास हथियारबंद युवक गिरफ्तार
पलामू : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी और संभावित खतरनाक घटना टल गई।
काराकाट गांव स्थित मध्य विद्यालय खोहरी के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को चैनपुर पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक स्कूल के आसपास हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चैनपुर थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची।पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम (22 वर्ष)
के रूप में की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हथियार करीब डेढ़ महीने पहले रांची के कुंडू क्षेत्र से खरीदा था।
जेल भेजा गया आरोपी
चैनपुर थाना प्रभारी राम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








