रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बच्चे बरामद, गुलगुलिया गैंग के 13 आरोपी गिरफ्तार

Share this:

रांची में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बच्चे बरामद, गुलगुलिया गैंग के 13 आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड की राजधानी Ranchi में बच्चा चोरी की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से 12 मासूम बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा करीब दो दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी राकेश रंजन ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए बच्चों को रांची, बोकारो, धनबाद और चाईबासा से चोरी किया गया था। फिलहाल सभी बच्चों को धुर्वा थाना लाया गया है और उनके परिजनों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि धुर्वा थाना क्षेत्र से अंश और अंशिका के लापता होने के बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान गुलगुलिया गैंग का पर्दाफाश हुआ। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले 10 वर्षों से सक्रिय है और इसके तार बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश तक जुड़े हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग बच्चों से भीख मंगवाने, पॉकेटमारी कराने के साथ-साथ बच्चियों को देह व्यापार में भी धकेलता था। इतना ही नहीं, इस गिरोह के मानव अंग तस्करी से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिस एंगल से जांच जारी है।

रांची पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score