पलामू: गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की युवतियों के लिए बड़ी राहत देने वाला संकेत दिया है। पलामू में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड की युवतियों को भी ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने की योजना पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसी उद्देश्य से युवतियों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा गया है।

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यदि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है, तो यह योजना झारखंड की हजारों युवतियों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
आधार में होगा बड़ा बदलाव,चेहरे से होगी पहचान
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार सरकार द्वारा भी युवतियों को आर्थिक सहायता देने की योजना लागू की गई है, जिसे व्यापक समर्थन मिला है। झारखंड सरकार भी इसी मॉडल को अपनाकर राज्य की बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
अब राज्यवासियों की नजरें केंद्र सरकार के फैसले और राज्य सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई हैं।








