Jharkhand Municipal Elections 2026: नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कैंडिडेट कितना खर्च कर सकता है

Share this:

Jharkhand Municipal Elections 2026: नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कैंडिडेट कितना खर्च कर सकता है

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने न सिर्फ चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, बल्कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा भी तय कर दी है। इस फैसले का मकसद चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और धनबल के दुरुपयोग पर रोक लगाना है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा. 27 फरवरी को वोटों की गिनती होगी. उसी दिन नतीजे आने की पूरी संभावना है

एक प्रत्याशी कितना खर्च कर सकेगा?

आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, प्रत्याशी 1 लाख से 25 लाख रुपये तक चुनावी खर्च कर सकेंगे। यह सीमा जनगणना 2011 के अनुसार स्थानीय शहरी निकायों की आबादी के आधार पर तय की गई है।

सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का पूरा हिसाब रखना होगा

तय समय सीमा के भीतर खर्च का ब्योरा जमा करना अनिवार्य होगा

खर्च सीमा से अधिक राशि पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

नगर निगम में खर्च की सीमा

10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले नगर निगम

मेयर: 25 लाख रुपये

वार्ड पार्षद: 5 लाख रुपये

10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगम

मेयर: 15 लाख रुपये

वार्ड पार्षद: 3 लाख रुपये

नगर परिषद में खर्च की सीमा

1 लाख या उससे अधिक आबादी

अध्यक्ष: 10 लाख रुपये

वार्ड पार्षद: 2 लाख रुपये

1 लाख से कम आबादी

अध्यक्ष: 6 लाख रुपये

वार्ड पार्षद: 1.5 लाख रुपये

नगर पंचायत में खर्च की सीमा

12 हजार से अधिक और 40 हजार से कम आबादी

अध्यक्ष: 5 लाख रुपये

वार्ड पार्षद: 1 लाख रुपये

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score