New Aadhaar App Launch: आज लॉन्च हुआ नया आधार ऐप, अब मोबाइल से होंगे आधार से जुड़े सभी जरूरी काम

Share this:

New Aadhaar App Launch: आज लॉन्च हुआ नया आधार ऐप, अब मोबाइल से होंगे आधार से जुड़े सभी जरूरी काम

Tech News: आज यानी 28 जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से New Aadhaar App का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही अब यूजर्स पुराने mAadhaar ऐप की जगह नए Aadhaar App का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह नया ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और पूरी तरह डिजिटल बताया जा रहा है।

UIDAI के इस नए ऐप के आने के बाद अब आधार कार्ड से जुड़े कई जरूरी काम मोबाइल फोन से ही किए जा सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे आम लोगों को बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पहचान से जुड़ी प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।

अब फिजिकल आधार कार्ड रखने की जरूरत लगभग खत्म

New Aadhaar App की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत लगभग खत्म हो गई है। ऐप में आपका आधार पूरी तरह सुरक्षित डिजिटल फॉर्म में मौजूद रहेगा।
बैंक, होटल, एयरपोर्ट या किसी भी सरकारी दफ्तर में पहचान दिखाने के लिए अब मोबाइल से ही आधार दिखाया जा सकेगा। इससे आधार कार्ड के खोने, फटने या गलत इस्तेमाल का खतरा काफी कम होगा।

OTP नहीं, अब चेहरे से होगी पहचान

नए Aadhaar App में Face Authentication की सुविधा दी गई है। यानी अब हर बार OTP पर निर्भर रहने की मजबूरी नहीं होगी। यह फीचर खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें OTP मिलने में परेशानी होती है।

QR Code से तुरंत वेरिफिकेशन

ऐप में QR Code Verification का फीचर भी जोड़ा गया है। अब किसी को आधार की फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सामने वाला व्यक्ति सिर्फ QR कोड स्कैन कर आपकी पहचान तुरंत जांच सकता है। इससे फर्जी आधार और डेटा छेड़छाड़ पर रोक लगेगी।

एक ऐप में पूरे परिवार का आधार

New Aadhaar App में Multi-Profile Support दिया गया है। यानि अब एक ही ऐप में माता-पिता, बच्चों और बुजुर्गों समेत पूरे परिवार का आधार सुरक्षित रखा जा सकता है। अलग-अलग डॉक्यूमेंट या फोन रखने की जरूरत नहीं होगी।

घर बैठे अपडेट होंगे मोबाइल नंबर और पता

इस नए ऐप की एक और बड़ी सुविधा यह है कि अब यूजर्स घर बैठे अपने आधार में मोबाइल नंबर और पता अपडेट कर सकते हैं।
इसके लिए आधार केंद्र जाने, लंबी लाइन में लगने या छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासतौर पर कामकाजी लोगों और ग्रामीण इलाकों के लिए काफी राहत देने वाली है।

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score