BREAKING : रंका-रमकंडा सीमा पर ईट भट्ठा मजदुर का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या सड़क दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी

Share this:

BREAKING : रंका-रमकंडा सीमा पर ईट भट्ठा मजदुर का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या या सड़क दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी

गढ़वा: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र स्थित गासेदाग गांव के पास स्टोन माइंस जाने वाले रास्ते में रंका थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी जगरनाथ भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव के सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए जाने के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आसपास खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने जैसे निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक देखने में मजदूर वर्ग का व्यक्ति प्रतीत होता है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सुचना रंका पुलिस को ग्रामीणों की ओर से दी गयी है.

आसपास के इलाकों में पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका तो नहीं गया।या फिर इसके पीछे ओर कोई वजह है. कुछ लोगों को आशंका है की माइंस वाले हाइवा वाहन के धक्के से इसकी मौत हो गयी. हालांकि पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है.

घटना की सुचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया की ईट भट्ठा में उमेश मजूरी कर रहा था. उन्होंने बताया की मृतक उमेश ट्रक्टर में ईट लोड करने का काम करता है जब रात को घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर भी फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं लगा.जब गांव के दुसरे मजदूरों से पुचा तो पता चला की वह घर नहीं आया बल्कि उधर ही रह गया.

रंका के थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया की प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट की जानकारी मिल रही है. सुचना मिलते ही पुलिस इसकी जांच कर रही है. जल्द ही इसके पीछे के पुरे कारणों का पता चल जायेगा.

GPL NEWS
Author: GPL NEWS

वर्षों के अनुभव के साथ झारखंड की ज़मीनी सच्चाइयों को निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाना। सरकार की योजनाओं से लेकर आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर सटीक, विश्वसनीय और जिम्मेदार समाचार प्रस्तुत करना उद्देश्य है

Latest Updates

Cricket Live Score